बिग ब्रेकिंग–यहां सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी के खिलाफ 18 वें दिन भी श्रमिकों का आंदोलन जारी…

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। श्रम कानूनों के उल्लंघन और श्रमिकों के उत्पीड़न के विरोध में सिडकुल की एक कंपनी के खिलाफ श्रमिकों का आंदोलन 18वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, वनाग्नि को रोकने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए-मुख्यमंत्री

सिडकुल के पारले चौक स्थित धरनास्थल पर श्रमिकों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।

मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि कंपनी श्रम कानून की धज्जियां उड़ा रही है। मजदूरों का उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन के उपाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि वह लोग 18 दिन से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–एसएसपी मीणा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, SOG व कोतवाली पुलिस की संयुक्त रेड ने जहरीली शराब का किया भंडाफोड़...

इसके बावजूद सरकार और प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। संगठन की महिला उपाध्यक्ष सुनीता ने कहा कि श्रमिकों के दमन की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  डेंगू पर जारी अलर्ट स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी, उत्तराखंड में अभी तक इतने मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई