बिग ब्रेकिंग–संविधान दिवस पर नैनीताल पुलिस ने लिया राष्ट्र सेवा और संवैधानिक निष्ठा का संकल्प…

IMG-20251126-WA0013
खबर शेयर करें -

 

 

 

नैनीताल– संविधान दिवस के अवसर पर जनपद नैनीताल में पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हुए इन आयोजनों में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और संविधान में निहित आदर्शों के पालन का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोवा क्लब हादसा, उत्तराखंड के पाँच युवकों की छीनी जिन्दगी, परिवारों में पसरा मातम, प्रशासन ने की सभी की पहचान...

 

 

 

पुलिस कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संविधान के मूल स्तंभ— न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व— का स्मरण कराते हुए सभी को ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  चमोली में नशा-मुक्ति अभियान की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर 512 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार...

 

 

 

इसके साथ ही जनपद के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रभारी अधिकारियों ने अपने-अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया तथा संविधान दिवस की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोवा क्लब हादसा, उत्तराखंड के पाँच युवकों की छीनी जिन्दगी, परिवारों में पसरा मातम, प्रशासन ने की सभी की पहचान...

 

 

 

संविधान दिवस पर आयोजित इस सामूहिक शपथ समारोह ने पुलिस बल में राष्ट्र सेवा की नई ऊर्जा का संचार किया और सभी को अपने संवैधानिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

 

 

 

Ad Ad Ad