बिग ब्रेकिंग–भारत-पाक तनाव के बीच अब एक बड़ी खबर, भारत ने कर ली युद्ध की तैयारी, 7 मई को बजेंगे जंग वाले सायरन…

खबर शेयर करें -

 

भारत-पाक तनाव के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी की 7 मई को देशभर में एक साथ साइरन(Siren) बजने वाला है। ये साइरन हवाई हमले से पहले का अलर्ट होगा। दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कल यानें की 7 मई को देशभर में एक मॉक ड्रिल(Mock Drill) का ऐलान किया है।

 

 

7 मई को पूरे देश में बजेगा साइरन

दरअसल ये मॉक ड्रिल इसलिए की जा रही है ताकी ‘किसी भी हमले’ की सूरत में लोग घबराएं नहीं और समझदारी से काम लें। जंग वाला सायरन आमतौर पर प्रशासनिक भवन, पुलिस विभाग के मुख्य कार्यालयों में, फायर स्टेशन, सैन्य बलों के ठिकानों और शिविरों भीड़भाड़ वाले इलाकों संवेदनशील इलाके जैसे दिल्ली-नोएडा जैसे बड़े शहरों में लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें:  सीएम धामी ने हाउस ऑफ हिमालयाज आउटलेट का किया उद्घाटन, जैविक उत्पादों को मिला मंच

 

 

क्यों होती है मॉक ड्रिल?

ये सायरन एक खास तरह का वॉर्निंग सिस्टम होता है। लिहाजा ये बहुत तेज आवाज में बजता है। ये सायरन युद्ध, एयर स्ट्राइक या आपदा जैसी emergencies में इंफोर्मेशन देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका पर्पज लोगों को चेतावनी देना और उन्हें safety measures के लिए तैयार करना होता है। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि देश में ये साइरन बजा हो।

 

यह भी पढ़ें:  दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

 

 

कब-कब देश में बजा साइरन?

इससे पहले भी जब देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा था तब इस साइरन का इस्तेमाल किया गया था। दशकों बाद हो रही ये ऐक्सरसाइज कहीं ना कहीं जंग की चेतावनी है। इससे पहले

 

1962 के चीन युद्ध के वक्त

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के वक्त

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के वक्त

कारगिल युद्ध के वक्त

 

 

भारत ने पाकिस्तान से कर ली युद्ध की तैयारी।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच का माहौल गर्म होता जा रहा है। जहां एक तरफ भारत ने पहलगाम हमले के बाद सख्त रुख अपनाते हुए सिंधु समझौता खत्म कर चेनाब का पानी रोक दिया। वहीं पाकिस्तान भी ऐलओसी पर लगातार सीजफायर ब्रेक कर रहा है।

यह भी पढ़ें:  संसदीय अध्ययन संस्थान और हिमालयन विवि के बीच हुआ एमओयू, महिला शसक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा

 

 

लगातार भारत को गीदड़ भभकी भी दे रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर जो काफी वक्त से लापता बताए जा रहे थे। अब एक नए वीडियो में टैंक पर चढ़कर भारत को गीदड़ भभकी देते नजर आ रहे हैं। किसी भी सैन्य दुस्साहस का पाकिस्तान सख्ती से जवाब देगा। हालांकि इस सब के बीच इस मॉकड्रील को जंग का ऐलान मान लिया जाए।

 

 

 

Ad Ad