बिग ब्रेकिंग–विधायक की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिए पूरा मामला…

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड में लगातार विवादों से घिरे विधायक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब विधायक पर एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला गौवंश की मौत के बाद भड़की हिंसा और पुलिस पर हमले से जुड़ा है।

 

पुलिस ने खानपुर विधायक उमेश कुमार समेत 11 नामजद और 90 अज्ञात लोगों, कुल 101 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

मामला 8 सितंबर (सोमवार) का है, जब खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायसी-बालावाली मार्ग पर एक पिकअप वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत हो गई थी। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मौके पर पहुंचे वाहन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। साथ ही पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–26 साल बाद टूटा धैर्य, काशीपुर के प्रतिष्ठित डॉक्टर पर उसकी पत्नी ने लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज...

खानपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन ने गौवंश को टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया, वाहन में मांस लदा होने की जानकारी भी सामने आई। स्थिति तनावपूर्ण होते ही भीड़ ने वाहन में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे दो सिपाही घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–धामी सरकार ने लिए ये छह अहम फैसले...

फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस बीच, विधायक उमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तनाव तब तक चरम पर था।

 

दर्ज हुआ मुकदमा

 

घटना के बाद पुलिस ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नेपाल सीमा पर अलर्ट, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश...  

नामजद आरोपियों में शामिल हैं:

 

उमेश कुमार (विधायक, खानपुर)

 

शुभम, विनोद, अरुण (निवासी: डुमनपुरी)

 

सुनील, दीपक, जगपाल (निवासी: कलसिया)

 

सब्जपाल, अंकुश, गौरव (निवासी: बालावाली)

 

इसके अलावा 90 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही पूछताछ और गिरफ़्तारी की कार्रवाई हो सकती है।

 

 

 

Ad Ad Ad