बिग ब्रेकिंग उत्तराखण्ड–हल्द्वानी हिंसा में अब तक चार की मौत, तीन सौ से अधिक लोग घायल, चिन्हित होंगे उपद्रवी…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कल हुए उपद्रव में चार लोगों की मौत हो गई है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने दूरभाष पर बताया इस पूरे उपद्र के दौरान चार लोगों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस के दरोगा और कई जवान घायल हुए हैं। कई वाहनों को उपद्रवियों ने आग भी लगाई है।

यह भी पढ़ें:  Breaking:- पुलिस ने डॉगी बेला की मदद से घर के अंदर रखी स्मैक पकड़ी, आरोपी महिला फरार, पति गिरफ्तार

फिलहाल हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद की गई है। सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने की निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। हालात पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  मौसम की जानकारी: आज बिगड़ा मौसम का मिजाज, दून समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कहा उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी किया जाएगा। साथ ही जो भी नुकसान कल की घटना से हुआ है उसकी वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  हिंदी को हल्के में लेना हजारों बोर्ड परीक्षार्थियों को पड़ा भारी, हाईस्कूल-इंटर में 6431 विद्यार्थी हिंदी विषय में हुए फेल