बिग ब्रेकिंग–पूर्व विधायक संजीव आर्या बोले, बागजाला वासियों के मालिकाना हक और मूलभूत सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास करूगा…

खबर शेयर करें -

 

 

 

 

हल्द्वानी– बागजाला वासियों को मालिकाना अधिकार देने, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव के अधिकार को बहाल करने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना बागजाला में 44 वें दिन भी जारी रहा।

 

 

 

आज धरने के मुख्य वक्ता के रूप में नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि, भाजपा सरकार पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी जगहों पर गरीबों को उजाड़ने पर आमादा है। इस सरकार की इस कोशिश के खिलाफ अपने अधिकारों हेतु बागजाला वासियों ने जो संघर्ष शुरू किया है।

 

 

 

उसका समर्थन करते हुए मैं मुख्यमंत्री से बागजाला को मालिकाना अधिकार देने की मांग करता हूं। बागजाला वासियों के मालिकाना हक और मूलभूत सुविधाओं के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूँगा। मैं बागजाला6 वासियों और किसान महासभा को विश्वास दिलाता हूं मैं हमेशा आपके संघर्ष के साथ खड़ा रहूँगा। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री से बात की जायेगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–भ्रष्टाचार के आरोप में पटवारी निलंबित, जनता ने फैसले का किया स्वागत...

 

 

 

 

विशिष्ट अतिथि हाई कोर्ट नैनीताल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दुर्गा सिंह मेहता ने कहा कि, भाजपा सरकार जमीन लूट की सरकार है। यह सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम करो, अपने खास अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाओ के फॉर्मूले पर चल रही है।

 

 

इसलिये इस सरकार के खिलाफ जनसंघर्ष ही एकमात्र विकल्प है। राज्य में चले युवा बेरोजगारों के आंदोलन ने दिखा दिया है कि इस सरकार को आंदोलन के बल पर ही झुकाया जा सकता है। मैं इस आंदोलन को संघर्ष और कानूनी जिस भी रूप में की जरूरत होगी उसके लिए हमेशा तत्पर रहूँगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पतलोट में 4 अक्टूबर को जिला प्रशासन के सहयोग से लगेगा बहुउद्देशीय शिविर–वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष नवीन वर्मा...

 

 

 

 

44 वें दिन के धरने को पूर्व विधायक संजीव आर्य, हाई कोर्ट नैनीताल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दुर्गा सिंह मेहता के अतिरिक्त प्रधान बालम सिंह नौला, वरिष्ठ काँग्रेस नेता राजेन्द्र खनवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, खजान पांडेय, इन्दर पाल आर्य, हेमंत बग्ड़वाल, हरेंद्र क्विरा, हरेंद्र बोरा, राजू आर्य, राधा आर्य, उमेश टम्टा, माले जिला सचिव डॉ कैलाश पांडेय, डा उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश ने भी संबोधित किया।

 

 

इसके अलावा धरने में प्रेम सिंह नयाल, विमला देवी, पंकज चौहान, चन्दन सिंह मटियाली, दीवान सिंह बर्गली, एम एस मलिक, ललित मटियाली, हेमा आर्य, हरक सिंह बिष्ट, परवेज, विमला पाण्डे, दुर्गा देवी, अनीता अन्ना, कौशल्या, पारवती, भोला सिंह, दीपा, हीरा देवी, हेमा आर्य, दौलत सिंह, मंजू सिंह, निर्मला शाही, ललिता देवी, गीता देवी, राधिका, हरीश, सरोज, पुष्पा, रेखा रानी, दीपा देवी, महेश राम, रेशमा, अनीता, कुलदीप सिंह, ललित प्रसाद, मुन्नी देवी, दिनेश चन्द्र, रेखा देवी, कमला देवी, दीपा जोशी,

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–भाजपा कार्यालय में नए पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत, 2027 की तैयारी का ऐलान...

 

 

दीपिका, रमेश चन्द्र, जाकिर, रेशमा, भागुली देवी, प्रेम राम आर्य, सुनीता, नईम बानो, दीवान सिंह, किशन, मुकेश, साहिब, रफी, मंजू, शांति देवी, भगवती देवी, लोकेश कुमार, जगदीश चंद्र, दिव्या आर्य, तानिया, सुनीता देवी, शोभा, मंजू टम्टा, खीम राम आर्य, कृष्ण कुमार, सुरेश आर्य, बसंती देवी, रूपा देवी, कमला, पूजा, जयंती, मिथिलेश, हेमंती, गणेश, दिव्या आर्य, आनंद राम, मोहन राम, श्याम लाल, हनीफ, केशव, दीवान राम, प्रकाश सिंह, दीपक कुमार, दीपेश कबड्वाल, हेमंत लाल आर्य, हरिकेश, उत्तम, पुरन लाल आदि समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

 

 

 

 

Ad Ad Ad