बिग ब्रेकिंग–नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती समाप्त करने की उठी मांग, लेखपालों को प्रमोशन का मौका देने की पैरवी…

खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। राजस्व विभाग में पदोन्नति की राह देख रहे लेखपालों के हित में एक अहम मांग उठाई गई है। उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने प्रस्तावित उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (राजस्व निरीक्षक) सेवा नियमावली, 2024 पर आपत्ति जताते हुए नायब तहसीलदार पद पर सीधी भर्ती को समाप्त करने की पुरजोर मांग की है।

 

 

राजस्व परिषद में आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लेखपाल संघ, पर्वतीय पटवारी संघ और रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर नकेल, 2 क्विंटल खोया और 200 लीटर दूध के सैंपल जांच को भेजे...

 

इस दौरान श्री घिल्डियाल ने कहा कि कई लेखपाल 20 वर्षों की सेवा के बावजूद पदोन्नति से वंचित हैं, जबकि नायब तहसीलदार के पदों पर सीधी भर्ती जारी है। इससे लेखपालों के प्रमोशन के अवसर सीमित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि विभागीय पदोन्नति को प्राथमिकता दी जाए तो इससे विभागीय कर्मियों में सकारात्मक ऊर्जा और भरोसा बढ़ेगा।

 

 

डिजिटल सर्वे के लिए पटवारियों को लैपटॉप

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी रबी पड़ताल से पूर्व सभी पटवारियों को डिजिटल सर्वेक्षण और क्रॉप कटिंग कार्यों के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कदम राजस्व कार्यों को अधिक तकनीकी, पारदर्शी और दक्ष बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  काठगोदाम–इनस्पिरेशन स्कूल ने नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025 में रचा इतिहास, विद्यार्थियों की अंतरिक्ष में उड़ान, भीमताल में गूंजा हल्द्वानी का नाम...

 

 

बैठक में प्रमुख प्रतिनिधियों की भागीदारी

 

बैठक में उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल, हरिद्वार जिलाध्यक्ष देवेश घिल्डियाल, देहरादून के जिलामंत्री मेजर सिंह, पर्वतीय पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह मेहता, महामंत्री महिपाल सिंह पुंडीर, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के अध्यक्ष राकेश पल्लव, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, धीरेन्द्र कुमाई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ऑपरेशन रोमियो" अभियान में नैनीताल पुलिस की सख्त कार्यवाही, त्योहारों के मद्देनज़र बढ़ाई गई निगरानी...

 

 

 

बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से यह संकेत मिला कि राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को अब तकनीकी संसाधनों से लैस किया जाएगा और उनके करियर ग्रोथ की संभावनाओं पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है। नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती को समाप्त करने की मांग पर शासन कितना संज्ञान लेता है, यह आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन इस मुद्दे ने राजस्व विभाग की आंतरिक संरचना और पदोन्नति प्रणाली पर नए सिरे से बहस छेड़ दी है।

 

 

 

Ad Ad Ad