बिग ब्रेकिंग–भाजपा कार्यालय में नए पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत, 2027 की तैयारी का ऐलान…
हल्द्वानी। प्रदेश भाजपा संगठन में हुए बदलावों के बाद युवाओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री, राजेंद्र बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष, साथ ही मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष और किसान मोर्चा अध्यक्ष सहित कई अन्य पदों पर दायित्व सौंपे गए हैं।
इन नए दायित्वधारियों का रविवार को हल्द्वानी आगमन हुआ, जहां भाजपा कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं जिन्होंने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
बंसल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल नारेबाजी और लोगों को गुमराह करना रह गया है, जबकि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों से जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।
वहीं, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद एक युवा नेता हैं और उनकी युवा सोच के कारण उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी सौंपे जाने को एक दूरदर्शी कदम बताया और विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अहम भूमिका निभाएंगे।

बिग ब्रेकिंग–नैनीताल SSP ने की अपराध नियंत्रण पर हाई-फोकस मीटिंग, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित…
नैनीताल–सूरज ढलते ही अंधेरे में डूब जाती जिंदगी, नैनीताल के तीन सगे भाई दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे, नैनीताल से दिल दहला देने वाली कहानी…
बिग ब्रेकिंग–नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लालकुआं में 133 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…
अच्छी खबर–मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन व खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व पर खनन सुधारों में उत्तराखंड बना राष्ट्रीय अग्रणी, केंद्र से दो माह में मिली 200 करोड़ की सहायता…
उत्तर प्रदेश–दोहरे पैन कार्ड मामले में आज़म खान व बेटे अब्दुल्ला को फिर 7 साल की सज़ा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना…