बिग ब्रेकिंग–14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात की मौत, सलाखों के पीछे कैद हैं दुष्कर्म का आरोपी…

खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल/हल्द्वानी–पढ़ने-लिखने, खेलने-कूदने की उम्र में 14 साल की किशोरी मां बन गई। इस किशोरी को एक युवक अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म पीड़िता ने हल्द्वानी के डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में बच्ची को जन्म दिया और बच्ची की मौत हो गई। दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे कैद है।

यह भी पढ़ें:  इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, मैनेजर, चेयरपर्सन, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य वं कॉडिनेटर ने संयुक्त रूप से किया दीप प्रज्जवलित...

 

 

गौरतलब है कि मुखानी थाना क्षेत्र में पूर्व में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और पॉक्सो के तहत उसके ऊपर कार्रवाई की गई। जिसके चलते आरोपी इस समय जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी–जंगल से महिला की लाश बरामद, चोरगलिया से युवक लापता...

 

 

इधर, दो दिन पूर्व प्रसव पीढ़ा होने पर पीड़िता को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका प्रसव कराया गया। अस्पताल प्रशासन से जानकारी मिली कि पीड़िता ने एक लड़की को जन्म दिया था।

 

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ नागरिकों दिव्यांगजनों से किया संवाद, प्रदेश के सभी जनपदों में एक-एक वृद्धाश्रम की जायेगी व्यवस्था...

 

जन्म के बाद से ही नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया था। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और नवजात ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

 

 

Ad Ad Ad