भारत पाकिस्‍तान के तनाव के बीच उत्‍तराखंड में डाक्टरों की छुट्टियां रद्द, हाई अलर्ट पर सभी अस्पताल

खबर शेयर करें -

पाकिस्तान के साथ संघर्ष के बीच सरकार ने उत्तराखंड के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। आदेश के बाद सिविल अस्पताल में डाक्टरों कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में रिजर्व ेबेड और दवाईयों का पर्याप्त स्टाॅक रखा गया है।

 

 

 

सीएमओ डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पाकिस्तान के साथ संघर्ष को लेकर सभी पीएचसी, सीएचसी, उप राजकीय अस्पताल में क्यूआरटी(क्विक रिस्पांस टीम) का गठन सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा रिजर्व बेड व पर्याप्त दवाईयों का स्टाॅक रखने के निर्देश दिए गए है।

 

 

सिविल अस्पताल रुड़की में शासन के निर्देशनुसार सीएमएस डाॅ. संजय कंसल ने अस्पताल में सभी डाक्टरों कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। उन्होने स्टाफ के साथ मीटिंग में सभी डाक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र प्रतिनिधि मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, हेड बॉय आशुतोष नेगी तथा हैडगर्ल बनी यशस्वी भंडारी...

 

 

 

वहीं सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में क्यूआरटी का गठन किया गया है। इसमें इमरजेंसी चिकित्साधिकारी के साथ एक फार्मेसिस्ट और कर्मचारियों की ड्यटी लगाई गई है। किसी भी इमरजेंसी में एंबुलेंस चालकों को मौके पर रहने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि सिविल अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त है। अस्पताल में दवाइयों का स्टाॅक पर्याप्त है। किसी भी प्रकार की चुनौती के लिए अस्पताल प्रबंधन स्टाफ पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पौड़ी पुलिस ने युवक के आत्महत्या मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आत्महत्या से पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर किया था अपना वीडियो अपलोड...

 

 

 

रुड़की: आपरेशन सिंदूर को लेकर शहर से देहात तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये है। सड़कों पर तैनात पुलिस बल ने रात भर वाहनों की चेकिंग कर तलाशी ली। साथ ही लोगों की आइडी भी चेक की। शहर के चौराहों से लेकर हाईवे पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। दिन में भी पुलिस वाहनों की चेकिंग करती रही। आपरेशन सिंदूर को लेकर शहर और देहात में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त है।

 

 

 

शहर से लेकर देहात तक पुलिस की टीमे सड़कों पर गश्त कर रही है। साथ ही हाईवे से लेकर संपक मार्गो पर बेरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। उप्र से सटे बार्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। गुरुवार को रात भी पुलिस ने सड़काे पर चेंकिंग की। पुलिस ने वाहनों को रोक कर तलाशी ली।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पंचायत चुनाव बवाल, सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित...

 

 

 

साथ ही वाहन चालकों की आइडी भी चेक की। इसके अलावा कार और अन्य वाहनों में रखे सामान की भी गहनता से जांच की गई। इसके बाद ही इन वाहनों को आगे जाने दिया गया। शहर के हर चौराहों पर पुलिस चेकिंग करती रही। सुबह तक चेकिंग अभियान चला। इसके अलावा शुक्रवार सुबह भी शहर और देहात की पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस की चेकिंग चलती रही।

Ad Ad Ad