चमोली के बाद गंगोत्री हाईवे पर आया एवलांच, मच गई अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

सीमांत जनपद में बीते तीन दिनों से वर्षा व बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से आगे आवाजाही ठप हो गई है। गंगनानी से गंगोत्री के बीच हाईवे पर डबरानी में हिमस्खलन हुआ है।

 

 

 

बर्फबारी से गंगा व यमुनाघाटी के कुल 24 से अधिक गांव हिमाच्छादित हो गए हैं। वहीं, वर्षा व बर्फबारी से दोनों घाटियों में कुल 48 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

यह भी पढ़ें:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी देहरादून पहुंचे, कई क्रिकेटर के पहुंचने की संभावना

 

यमुनोत्री धाम में जहां लगातार बर्फबारी से तीन फीट तक बर्फ पड़ चुकी है। वहीं, गंगोत्री धाम में चार फीट तक बर्फबारी होने का अनुमान है। जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में रूक-रूककर लगातार वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

 

यहां बीते बुधवार व गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में रूक-रूककर वर्षा का सिलसिला जारी रहा। बर्फबारी के चलते जहां गंगोत्री हाईवे पर गत गुरुवार को सुक्की टाप से आगे सामान्य वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया था।

यह भी पढ़ें:  भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत बहन साक्षी पंत की मेहंदी और हल्दी में झूमे, मसूरी में धोनी समेत जुटेंगे कई सितारे, तस्वीरें

 

वहीं, शुक्रवार को हाईवे पर बर्फबारी के चलते गंगनानी से आगे आवाजाही ठप हो गई है। शुक्रवार शाम को डबरानी में पहाड़ी से हुए हिमस्खलन के साथ बोल्डर भी हाईवे पर आ गए आए हैं। गंगनानी से डबरानी के बीच पत्थर भी गिर रहे हैं। बीते गुरुवार रात से ही हर्षिल घाटी के आठ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है।

 

वर्षा व बर्फबारी से पुरोला व मोरी के 35 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। खेड़ा घाटी के फिताड़ी मोटर मार्ग के दो किमी भू-धंसाव प्रभावित हिस्से में मलबा आ गया है। इससे फिताड़ी, लिवाड़ी, कास्ला, रेकचा आदि गांव की आवाजाही ठप हो गई है।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा-चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए

 

वहीं, पुरोला क्षेत्र में भी तीन दिन से लगातार जारी मूसलाधार वर्षा व रिखनाल, सिंगाई, सरूका, रींगाली समेत आराकोट, बंगाण, बालचा, मोड़ा आदि ऊपरी पहाड़ियों भी वर्षा व बर्फबारी जारी है।