दिल्ली मयूर विहार में उमड़ा रामभक्ति का सैलाब, कुर्मांचल समिति करा रही रामलीला का भव्य आयोजन…

दिल्ली–कुर्मांचल जन कल्याण एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा रामलीला 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कुर्मांचल जन कल्याण एवं सांस्कृतिक समिति 2015 से प्रतिवर्ष शरद (अश्विन) नवरात्रों में प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की भव्य रामलीला का आयोजन करती आ रही है।
इस वर्ष भी रामलीला 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जो न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। इस वर्ष रामलीला का आयोजन दिनांक 22 सितम्बर 2025 (सोमवार) से लेकर 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) तक किया जा रहा है।
रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जा रहा है।
उत्तराखंड की प्रसिद्ध रामलीला, कुमाऊँनी कलाकारों द्वारा इस भव्य आयोजन में उत्तराखंड की पारंपरिक और प्रसिद्ध रामलीला शैली में, कुमाऊँनी कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। अभिनय, निर्देशन, संगीत और मंच संचालन सभी कार्य समिति के प्रतिभावान कलाकारों द्वारा स्वयं संपन्न किए जाते हैं।
यह रामलीला उत्तराखंड की लोक-संस्कृति, बोली, भाव-भंगिमा और संगीत को दर्शाती है, जो दर्शकों के हृदय को छू जाती है।
रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी जाती है।
समिति को मिली प्रभु श्रीराम की कृपा और जनमान्यता
समिति के निरंतर प्रयासों से यह आयोजन न केवल कुर्मांचल समाज की पहचान बन चुका है, बल्कि दिल्लीवासियों के लिए भी एक प्रमुख सांस्कृतिक आकर्षण बन गया है।
कुर्मांचल जन कल्याण एवं सांस्कृतिक समिति (रजि.), मयूर विहार फेज -3, दिल्ली
वर्तमान संचालन समिति
संरक्षक श्री दलीप सिंह बिष्ट
संरक्षक श्री दिगम्बर सिंह मेहता
अध्यक्ष श्री आनन्द मणि
उपाध्यक्ष श्री मनोज चतुर्वेदी
महासचिव श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट
सचिव श्री जगदीश चंद्र रिखाड़ी
संगठन सचिव श्री महेंद्र सिंह रावत
कोषाध्यक्ष श्री कुन्दन सिंह रावत
सांस्कृतिक सचिव श्रीमती उमा बौरा
निरीक्षक श्री खजान सिंह रावत
लेखा परीक्षक श्री हंसा दत्त जोशी
मीडिया प्रभारी श्री तनोज बुधानी
सूचना प्रसार सचिव श्री रमेश चंद्र बिनवाल
उपकोषाध्यक्ष श्री भरत सत्यवली
खेल सचिव श्री अशोक जोशी
खेल सचिव श्री दीपक बिष्ट।
मंच संचालक : श्री शिव शंकर पालीवाल
• लीला निर्देशक : श्री भूपाल चंद्र गौड़
• सह लीला निर्देशक : श्री संतोष सत्यवली, श्री महेश शर्मा, श्री भरत सत्यवाली
• हारमोनियम वादक : श्री तारा चंद्र पंत
• तबला वादक : श्री सुंदर लाल आर्य
महिला कार्यकर्ता (सहयोगी)
श्रीमती विमला कठायत
श्रीमती नीमा बिष्ट
श्रीमती हेमा चौधरी
श्रीमती प्रेमा बिष्ट


