SSP नैनीताल ने लिया तत्काल संज्ञान, टेंडर प्रक्रिया में दबंगई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 07 आरोपी हिरासत में, लाइसेंसी रिवॉल्वर ज़ब्त…

0
IMG-20251205-WA0034
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

रामनगर में PWD विभाग की टेंडर प्रक्रिया के दौरान दबंगई दिखाकर माहौल बिगाड़ने पहुंचे दयाल सिंह पन्नू एवं उसके छह साथियों की करतूत भारी पड़ गई। टेंडर को प्रभावित करने और दबाव बनाकर उसे अपने नाम कराने के प्रयास की सूचना मिलते ही SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लिया और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–रामनगर में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, फॉरेस्ट लैंड से हटाया गया भारी अतिक्रमण, देखिए वीडियो...

 

 

 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे सभी आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

 

 

✔️ 07 आरोपी गिरफ्तार

✔️ आरोपियों के वाहन सीज

✔️ दयाल सिंह पन्नू के पास से 01 लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद

✔️ दुरुपयोग की आशंका पर रिवॉल्वर ज़ब्त, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर–नैनीताल जिले के खन्स्यु में एसटीएफ टीम पर फायरिंग, सिपाही सहित दो लोग घायल, कप्तान मंजुनाथ टी.सी मौके पर...

 

 

SSP नैनीताल का सख्त संदेश

 

 

 

 

 

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, दबंगई या दहशत फैलाने का प्रयास बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर गुंडा अधिनियम व जिला बदर जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–रामनगर में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, फॉरेस्ट लैंड से हटाया गया भारी अतिक्रमण, देखिए वीडियो...

 

हिरासत में लिए गए आरोपी

 

 

 

1. सज्जन सिंह

2. दयाल सिंह पन्नू

3. नरेंद्र सिंह

4. सर्वजीत सिंह

5. विक्की सिंह

6. सुखराज सिंह

7. सरदूल सिंह

(सभी निवासी – बन्नाखेड़ा)

 

पुलिस टीम

 

 

* उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह

* उ0नि0 धर्मेंद्र सिंह

* का0 संजय

* का0 भूपेंद्र

* का0 तालिब

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *