हरियाणा के IAS और यूपी की IPS अफसर की सुंदर प्रेम कहानी, ट्रेनिंग में मिला प्यार, शादी के बंधन में बंधे…

FB_IMG_1764641286847
खबर शेयर करें -

 

 

 

हिसार। हरियाणा के युवा और प्रतिभाशाली IAS अधिकारी अभिनव सिवाच और उत्तर प्रदेश की IPS अधिकारी आशना चौधरी ने सात फेरे लेकर जिंदगीभर साथ निभाने का वचन लिया। दोनों 2022 बैच के अधिकारी हैं और ट्रैनिंग के दौरान ही एक-दूसरे के करीब आए। दोस्ती का यह रिश्ता समय के साथ प्यार में बदला, जिसे परिवारों की रज़ामंदी के साथ शादी में बदल दिया गया। 27 नवंबर को दोनों ने सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया।

 

 

 

💍प्रेम से लेकर विवाह तक का खूबसूरत सफ़र

 

 

 

अभिनव सिवाच, जो वर्तमान में कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एसडीएम के पद पर तैनात हैं, हिसार के सेक्टर 16-17 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे मूल रूप से फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव के निवासी हैं। यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल कर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया।

 

 

 

दूसरी ओर, आशना चौधरी आईपीएस 2022 बैच की अधिकारी हैं और फिलहाल मथुरा में एएसपी के तौर पर सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने UPSC में रैंक 116 हासिल की थी। आशना मूल रूप से हापुड़ जिले के पिलखुवा की रहने वाली हैं।

 

 

 

शिक्षा और करियर में भी चमके दोनों अधिकारी

 

 

 

आशना ने सेंट जेवियर्स (पिलखुवा), सेंट मैरी (उदयपुर) और DPS गाजियाबाद से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। 12वीं में 96.5% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। आगे उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन और साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स किया।

 

 

 

अभिनव सिवाच ने 2016 में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की। फिर 2018 में IIM कोलकाता से MBA किया और प्राइवेट सेक्टर में कंसल्टेंट के रूप में काम किया। 2020 में उनका चयन DANICS सेवा में हुआ था और बाद में UPSC क्लियर कर IAS बने।

 

 

 

 

 

 

 

शादी के बाद रिसेप्शन में पहुंचे कई दिग्गज

 

 

 

शादी के बाद 29 नवंबर की रात हिसार के ट्यूलिप रिसोर्ट में शानदार रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई मंत्री और गणमान्य लोग पहुंचे।

 

 

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और कृष्ण बेदी ने नए दंपती को आशीर्वाद दिया। दिन में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी अभिनव सिवाच के निवास पर पहुंचकर परिवार से मिले और शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

यह IAS–IPS जोड़ी न केवल अपने करियर में उत्कृष्ट है बल्कि अब जीवन की नई शुरुआत एक साथ कर रही है। उनके इस मिलन को हर ओर से शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

 

 

 

Ad Ad Ad